Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन समारोह कार्यक्रम किया आयोजन

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन समारोह कार्यक्रम किया आयोजन
 देवास:महिला एवं बाल विकास विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” का आयोजन मल्‍हार स्‍मृति देवास में आयोजित किया। कार्यक्रम में  महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्‍यक्ष श्री राजेश यादव के  मुख्‍य  आतिथ्य में हुआ।

महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मोत्‍सव के अवसर पर एक माह तक “सेवा संकल्‍प अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। यह एक अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है।

देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्‍यक्ष श्री राजेश यादव ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है एवं प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है
इस अवसर पर पोषण अभियान अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पोषण प्रदर्शनी में विभिन्‍न प्रकार के व्‍यंजन प्रदर्शित किये गये। पोषण प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया एवं पोष्टिक व्‍यंजनों के लाभ भी बताये गये। कार्यकम में सांस्‍कृतिक कार्यकृम आयोजित किये गए। कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं की लाभार्थी महिला/बालिकाओं से अतिथियों द्वारा संवाद भी किया। अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ऑगनवाडी सहायिका को सम्‍मानित किया गया, लाडली लक्ष्‍मी योजना की बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्‍मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...