Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निगम में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे का आगमन, विकास कार्यों की समीक्षा की

निगम में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे का आगमन, विकास कार्यों की समीक्षा की

देवास। मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे का शुक्रवार 16 अक्टुबर को नगर निगम में आगमन हुआ। निगम आयुक्त दलीप कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया, तदोपरांत समीक्षा बैठक निगम बैठक हाल में आयोजित हुई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री दुबे द्वारा नगर निगम देवास में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली गई। आयुक्त द्वारा विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना, अमृत 2.0 योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अमृत 1. एवं अमृत 2.0 सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई।
अपर मुख्य सचिव द्वारा देवास शहर की जनसंख्या, शुद्ध पेयजल प्रदाय व्यवस्था, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली, शहर में जल सप्लाई की व्यवस्था, कुल जल टंकियों की संख्या, प्रतिदिन कितना एमएलडी पानी एकत्रित एवं सप्लाई किया जा रहा है, की विस्तृत जानकारी ली गई।
साथ ही नगर निगम के आय के स्रोतों पर भी चर्चा हुई। शहरवासियों को प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराए जाने को लेकर चर्चा कर इस हेतु प्लान तैयार किए जाने के निर्देश श्री दुबे द्वारा दिए गए।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्राप्त ट्रीटेड वाटर के उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली गई। शहर में डाली गई सीवर लाइन के शत-प्रतिशत सीवरेज कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही सीवरेज ट्रीटेड पानी का उपयोग के विषय में भी जानकारी लेते हुए उपयोग किस तरह से किये जाने हेतु दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के सभी घरों में सीवरेज कनेक्शन अनिवार्य किया जावे, ताकि सीवरेज का पानी नाली के माध्यम से नाले या नदी में न जाए ताकि नदियों को दुषित होने से बचा सकें।
’समीक्षा बैठक का संक्षिप्त विवरण ’
’अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना ’
अमृत 2.0 के अंतर्गत संचालित जल प्रदाय योजना की वर्तमान प्रगति एवं शेष कार्यों की जानकारी से आयुक्त द्वारा अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया साथ ही योजना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत देवास शहर में शत प्रतिशत जल प्रदाय का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी।
’सीवरेज परियोजना ’
सीवरेज परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की प्रकृति, वर्तमान स्थिति एवं शेष कार्यों की समीक्षा की गई। परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत शहर में शत प्रतिशत सीवरेज कनेक्शन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के उद्देश्य से नागम्मन नाले के प्रदूषण को नियंत्रित करने एवं उसके शोधन की दिशा में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
’जल ही अमृत अभियान ’
अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने जल ही अमृत अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यों का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जा सके साथ ही पानी की बचत के साथ पानी का दुरुपयोग ना हो पर विशेष फोकस देने हेतु कहा तथा नागरिकों मे जागरूकता लावें।
सीएनडी वेस्ट मटेरियल के उपयोग पर चर्चा
 अपर मुख्य सचिव श्री दुबे द्वारा सीएनडी वेस्ट के उपयोग पर चर्चा की। आयुक्त ने देवास मे स्थित ट्रेंचिग ग्राउंड पर सीएनडी वेस्ट प्लांट के प्रचलित कार्याे की भी जानकारी देते हुए प्लांट तैयार होने के पश्चात सीएनडी वेस्ट को रिसायकल कर पेवर्स ब्लाक निर्माण मे मटेरियल लिया जाना प्रस्तावित है। अपर मुख्य सचिव श्री दुबे नें शहर मे लगाये जाने वाले पेवर्स ब्लाकों मे सीएनडी वेस्ट मटेरियल से बने पेवर्सब्लाकों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में शहर के समग्र विकास, जल प्रदाय व्यवस्था में सुधार, सीवरेज प्रबंधन तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने आगामी वर्ष 2035 तक के प्लान को ध्यान में रखते हुए शहर में जल वितरण व्यवस्था एवं ट्रीटेड वॉटर के समुचित उपयोग हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...