Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मातारानी के भंडारे के साथ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मातारानी के भंडारे के साथ पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देवास :नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ चामुंडा की नगरी देवास में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कैला देवी चौराहे के समीप आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी, वंदे भारत न्यूज के डॉ. गोविंद यादव तथा पीएनबी हाउसिंग ब्रांच मैनेजर प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर मनीष पटेल, नरेंद्र नागर, जितेंद्र शुक्ला, विकास जैन, सीपी शर्मा, अमृतजी, बृजेश साहू, पंचलाल पटेल, डॉ. बालमुकुंद पटेल, सुभाष जोशी, गोविंद आवले, संकल्प जायसवाल, कुंवर सिंह, अनिल पटेल, जवाहर पटेल एवं दीपक पटेल सहित अन्य सहयोगियों ने त्रिवेणी सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मनीष पटेल ने नागरिकों से अपील की कि धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...